Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर भारतीय खिलाड़ी को कम से कम 2 विजय हजारे मैच खेलने होंगे : BCCI

December 15, 2025

हर भारतीय खिलाड़ी को कम से कम 2 विजय हजारे मैच खेलने होंगे : BCCI

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ियों के लिए 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम 2 वन डे मैच खेलना अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड चाहता है कि सभी सीनियर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलें। अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सभी को यह निर्देश दे दिया है। इस साल की शुरुआत में आस्ट्रेलिया में टैस्ट श्रृंखला में हार के बाद यह सिफारिश की गई थी। इसमें हर प्रारूप में घरेलू क्रिकेट पर अधिक जोर देने के लिए कहा गया था। विराट कोहली और रोहित शर्मा टूर्नामैंट के लिए अपनी उपलब्धता की सूचना दे चुके हैं, वहीं सीनियर खिलाड़ी शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, हाíदक पंड्या और सूर्यकुमार यादव को अपनी-अपनी टीमों के लिए कम से कम 2 मैच खेलने के लिए कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- नहीं रहे पंजाब कांग्रेस के महासचिव मनोज मनु वड़िंग, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें