Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

टाइटन्स के खिलाफ तीन ‘मिस्ट्री’ स्पिनरों के साथ खेलने को लेकर उत्साहित : Bharat Arun

April 8, 2023

टाइटन्स के खिलाफ तीन ‘मिस्ट्री’ स्पिनरों के साथ खेलने को लेकर उत्साहित : Bharat Arun

अहमदाबादः सूयश शर्मा के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्वप्निल पदार्पण से उत्साहित कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने शनिवार को यहां कहा कि टीम गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ तीन स्पिनर उतारने का विचार कर रही है। दिल्ली के 19 साल के सूयश को केकेआर के ‘मिस्ट्री’ स्पिन लाइन अप में शामिल किया गया है जिसमें सुनील नारायण और वरूण चक्रवर्ती शामिल हैं। इस तिकड़ी ने मिलकर नौ विकेट झटके जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 205 रन के लक्षय़ का पीछा करते हुए 123 रन पर सिमट गई।

केकेआर की टीम उछाल भरी पिच पर फिर से इन तीनों स्पिनरों को एक साथ उतारने से कतराएंगी नहीं। अरुण ने मीडिया से बातचीत में कहा, कि ‘ इम्पैक्ट प्लेयर के नियम से हमें काफी विकल्प मिलते हैं, हम तीन ‘मिस्ट्री’ स्पिनरों के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं।’’ सूयश को इसी नियम के अंतर्गत वेंकटेश अय्यर के स्थान पर उतारा गया और उन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट झटककर इस फैसले को टीम के लिए फायदेमंद साबित किया।

अरुण ने कहा, कि ‘हमने उसमें काफी काबिलियत देखी थी। हमने उसे कुछ मैचों में देखा और वह शानदार लगा। उसकी शुरुआत स्वप्निल रही जो उसे अच्छी नींव देगी। लेकिन समय ही बतायेगा कि वह परिस्थितियों के हिसाब से किस तरह अनुकूलित होते हैं। ’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें