Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब-लखनऊ के अहम मुकाबले में नजरें राहुल के स्ट्राइक रेट पर

April 28, 2023

पंजाब-लखनऊ के अहम मुकाबले में नजरें राहुल के स्ट्राइक रेट पर

मोहाली : पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और कठिन होती जा रही प्लेऑफ की दौड़ में अब हर मैच महत्वपूर्ण हो गया है। लखनऊ की पिच बल्लेबाजी के लिए आदर्श नहीं रही है और शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 136 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हारने के बाद कप्तान केएल राहुल का स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय बना हुआ है। राहुल का स्ट्राइक रेट अभी तक 113.91 रहा है लेकिन वह इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस सत्र में पीसीए स्टेडियम पर अभी तक 200 रन नहीं बन सके हैं लेकिन पिच लखनऊ की तुलना में बेहतर है। तेज गेंदबाज मार्क वुड की गैर मौजूदगी में लखनऊ का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हुआ है।

वुड 15 अप्रैल के बाद से एक भी मैच नहीं खेल सके हैं और टीम को उनकी जल्दी वापसी की उम्मीद है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स पिछले 2 मैच हारने के बाद वापसी की कोशिश में होगी। नियमित कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण 3 मैच नहीं खेल सके लेकिन इस मैच में वापसी कर सकते हैं। पंजाब ने अपनी गलतियों से कुछ मैच गंवाए हैं लेकिन अब कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी। शीर्षक्रम पर प्रभसिमरन सिंह और मैथ्यू शॉर्ट को टिककर खेलना होगा जबकि लियाम लिविंगस्टोन अभी तक अपनी लय में नहीं दिखे हैं। कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया और वे इसे बरकरार रखना चाहेंगे। अर्शदीप सिंह नई और पुरानी दोनों गेंद से प्रभावी रहे हैं। टीम को अब कैगिसो रबाडा और नाथन एलिस में से एक को चुनना होगा जो आसान नहीं है।

लखनऊ सुपरजायंट्स केएल राहुल (कप्तान), कायल मायर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), नवीन उल हक, आयुष बडौनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शैफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोयनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

पंजाब किंग्स शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम कुरेन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत सिंह, विद्वाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा, भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें