Site icon Dainik Savera Times

Faf du Plessis ने रचा इतिहास, MLC में 3 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने

नई दिल्ली: टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में इतिहास रच दिया है। डु प्लेसिस एमएलसी में 3 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। फाफ डु प्लेसिस ने सीजन के 21वें मैच में एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 53 गेंदों में 9 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 103 रन की नाबाद पारी खेली। इसी सीजन में फाफ डु प्लेसिस ने 20 जून को सान फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्‍स के खिलाफ 51 गेंदों में 100 रन की पारी खेली थी। 8 जुलाई 2024 को भी फाफ डु प्लेसिस इस लीग में शतक जमा चुके हैं। उस वक्त उन्होंने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 58 गेंदों में 100 रन जड़े थे।

ये भी पढ़ें- IPL में विराट कोहली vs रोहित शर्मा: 267 मैचों के बाद किसका पलड़ा भारी?

Exit mobile version