Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईपीएल के बीच धोनी के नाम से वायरल हो रहा फर्जी पोस्ट, जानिए क्या है सच्चाई

April 27, 2024

आईपीएल के बीच धोनी के नाम से वायरल हो रहा फर्जी पोस्ट, जानिए क्या है सच्चाई

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में बल्ले से धूम मचा रहे एमएस धोनी के नाम को लेकर एक फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मैसेज है और उनके नाम पर पैसे की मदद मांगी गई है। ऑनलाइन स्कैमिंग का एक नया दौर शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया के जमाने में ऑनलाइन स्कैम का धंधा काफी तेजी से फल-फूल रहा है। लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए स्कैमर्स तरह-तरह की योजना बनाते हैं।

वहीं अब इन स्कैमर्स ने क्रिकेट फैंस को टारगेट किया है। स्कैमर्स लोगों को पैसे ठगने के लिए मैसेजिंग ऐप और सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय कप्तान और सीएसके के स्टार एमएस धोनी के नाम से पैसे मांग रहे हैं। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पोस्ट में स्कैमर्स ने धोनी बनकर यह दावा किया है कि “मैं महेंद्र सिंह धोनी हूं और मैं एक प्राइवेट अकाउंट से आप लोगों को मैसेज कर रहा हूं।

मैं रांची के बाहरी क्षेत्र में फंस गया हूं और मैं यहां आते वक्त अपना वॉलेट लाना भूल गया था। मुझे वापस बस से घर लौटना है। क्या आपलोग मुझे फोन पे पर 600 रुपए ट्रांसफर कर दोगे। मैं घर जाकर आपके पैसे लौटा दूंगा। इस पोस्ट में ठग ने धोनी की एक फोटो भी शेयर की है।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। लाखों लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। कुछ ने इसे रिपोर्ट किया है, तो कुछ कमेंट में ‘क्यूआर कोड’ मांग रहे हैं।

हालांकि, अच्छी खबर यह कि कोई भी इस ठग का शिकार नहीं बना। इस बीच डीओटी इंडिया के ऑफिशियल अकाउंट पर एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। एक्स पर डीओटी इंडिया ने लिखा, आपको धोखा देने की कोशिश करने वाले घोटालेबाजों से सावधान रहें! यदि कोई दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी होने का दावा करता है और आपसे बस टिकट खरीदने के लिए पैसा मांगता है, तो यह एक गुगली है जिससे आपको बचना होगा। ऐसे अंकाउंट को तुरंत रिपोर्ट करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें