Site icon Dainik Savera Times

किसान के बेटे सरबजोत सिंह ने विश्वकप में जीता गोल्ड मैडल, फाइनल में चीन को हराया

मुलाना: ओलम्पिक का कोटा हासिल करने वाले गोल्डलिस्ट निशानेबाज सरबजोत सिंह ने फिर एक कीर्तिमान बनाया है। सरबजोत सिंह ओलम्पिक से करीब 50 दिन पहले देश वासियों को खुशी का पल दिया है। धीन गांव के सरबजोत ने जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप पिस्टल के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया है। प्रतियोगिता ते फाइनल में शामिल विभिन्न देशों के 8 प्रतिभागियों में से सरबजोत ने 242.7 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सरबजोत सिंह ने स्वर्ण मेडल चीन के बू शुआई हांग को 0.2 अंक से हराकर जीता है। 7 घंटे सरबजोत कर रहा अभ्यास : सरबजोत के कोच अभिषेक राणा ने बताया कि ओलम्पिक में सरबजोत का लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल लाना है। इसके लिए सरबजोत दिन में 7 घंटे अभ्यास कर रहा है। सरबजोत सिंह ने 24 अक्तुबर 2023 को कोरिया में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2023 में पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीत कर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए शूटिंग में पहला ओलंपिक कोटा हासिल किया था।

Exit mobile version