Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

FIFA World Cup 2023:अर्जेंटीना ने मेसी के दो गोलों से पेरू को हराया

October 18, 2023

FIFA World Cup 2023:अर्जेंटीना ने मेसी के दो गोलों से पेरू को हराया

 

लीमा: अर्जेंटीना ने लियोनेल मेसी के पहले हाफ में किए गए दो गोल की मदद से फीफा विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में पेरू को 2-0 से हरा दिया।लीमा में नेशनल स्टेडियम में मंगलवार को यहां खेले गये मैच में मेसी ने आधे घंटे के बाद ही पहला गोलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने मेसी के 16 गज की दूरी से किये गये दूसरे गोल से बढ़त को 2-0 कर दिया।

इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने क्वालीफायर में शानदार शुरुआत बरकरार रखी है। अर्जेंटीना ने चार मैच जीते है और उसने दूसरे स्थान पर मौजूद उरुग्वे पर पांच अंकों की बढ़त बना ली है। पेरू अब तक केवल एक अंक के साथ 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर है।

मंगलवार को दक्षिण अमेरिका के क्वालीफाइंग ग्रुप में अन्य जगहों पर हुए मुकाबलों में उरुग्वे ने ब्राज़ील को 2-0 से हराया, इक्वाडोर को कोलंबिया ने गोल रहित घरेलू ड्रा पर रोका, पराग्वे ने बोलीविया पर 1-0 से जीत हासिल की, और वेनेजुएला ने चिली पर 3-0 से जीत दर्ज की।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें