Site icon Dainik Savera Times

FIFA World Cup 2026: उरुग्वे ने क्वालीफायर मुकाबले में ब्राजील को 2-0 से हराया

 

मोंटेवीडियो: उरुग्वे ने डार्विन नुनेज़ और निकोलस डी ला क्रूज के दो गोल की बदौलत फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में ब्राजील को 2-0 से हरा दिया है। मंगलवार को खेले गये इस मुकाबले में लिवरपूल के स्ट्राइकर नुनेज ने मध्यांतर से ठीक पहले बुलेट हेडर के साथ स्कोरिंग की शुरुआत की, जिसने बाएं फ्लैंक से मैक्सिमिलियानो अराउजो के क्रॉस के बाद गोलकीपर एडर्सन को छकाते हुए गोल दाग दिया।

इसके बाद मेजबान टीम के क्रूज ने दूसरा गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। मोंटेवीडियो के सेंटेनारियो स्टेडियम में मिली इस जीत के बाद उरुग्वे 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी ग्रुप में चार मैचों में सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और गोल के मामले में ब्राजील से आगे है।

Exit mobile version