Site icon Dainik Savera Times

FIFA World Cup 2026 के ग्रुप का हुआ ऐलान; जानिए किस ग्रुप में होंगी मेसी और रोनाल्डो की टीमें

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल प्रेमियों के लिए सबसे बड़े महाकुंभ FIFA World Cup 2026 का इंतज़ार अब और भी रोमांचक हो गया है। बता दें कि फीफा द्वारा आगामी विश्व कप के लिए सभी ग्रुपों का ऐलान कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जो फीफा इतिहास में पहली बार है। टीमों की संख्या बढ़ने से प्रतियोगिता का रोमांच दोगुना होने की उम्मीद है।

बता दें कि यह विश्व कप अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोहपूर्वक आयोजित ड्रॉ के दौरान हॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत की कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं, जिससे कार्यक्रम का जलवा और बढ़ गया।

11 जून 2026 से शुरू होगा फुटबॉल का महासंग्राम

फीफा ने घोषणा की है कि टूर्नामेंट का आगाज़ 11 जून 2026 को होगा, जबकि फाइनल मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला न्यू जर्सी के प्रसिद्ध मेटलाइफ स्टेडियम में होगा, जहां लाखों फैंस की निगाहें विश्व चैंपियन के ताज पर टिकी रहेंगी।

42 टीमें क्वालीफाई, 6 स्लॉट बाकी

बता दें कि अब तक कुल 42 टीमें विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। बाकी 6 टीमें इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ और अन्य क्वालीफिकेशन मुकाबलों के बाद तय होंगी। इस बार कई नए देशों ने पहली बार विश्व कप में एंट्री पाई है इनमें जॉर्डन, केप वर्डे, कुराकाओ और उज्बेकिस्तान शामिल हैं, जिससे टूर्नामेंट में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।

रोनाल्डो और मेसी अलग-अलग ग्रुप में

दुनिया के दो महानतम फुटबॉल सितारे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी इस बार भी सुर्खियों में हैं। रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को ग्रुप के में जगह मिली है। जबकि मेसी की अर्जेंटीना टीम ग्रुप जे में खेलती नजर आएगी। इसी तरह फ्रांस के सुपरस्टार किलियन एम्बाप्पे और नॉर्वे के गोल मशीन एर्लिंग हालैंड एक ही ग्रुप आई में रखे गए हैं। ऐसे में दो दिग्गज खिलाड़ियों की हाई-वोल्टेज भिड़ंत का इंतज़ार फैंस को अभी से है।

सभी 12 ग्रुपों की सूची

ग्रुप A: मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, एक क्वालीफायर

ग्रुप B: कनाडा, कतर, स्विट्जरलैंड, एक क्वालीफायर

ग्रुप C: ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड

ग्रुप D: अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, एक क्वालीफायर

ग्रुप E: जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर

ग्रुप F: नीदरलैंड, जापान, ट्यूनीशिया, एक क्वालीफायर

ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड

ग्रुप H: स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे

ग्रुप I: फ्रांस, सेनेगल, प्लेऑफ-2, नॉर्वे

ग्रुप J: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन

ग्रुप K: पुर्तगाल, प्लेऑफ-1, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया

ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

Exit mobile version