Site icon Dainik Savera Times

एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 की ट्रॉफी भुवनेश्वर पहुंची

भुवनेश्वर: देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 21 दिनों की यात्रा के बाद एफआईएच पुरुष विश्व कप 2023 ट्रॉफी रविवार को भुवनेश्वर पहुंच गई। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की, प्रदेश के खेल और युवा मंत्री तुषारकांति बेहरा ने ट्रॉफी का स्वागत किया। बाद में इसे भुवनेश्वर नगर निगम को सौंप दिया गया। हवाई अड्डे से ट्रॉफी को बाइक रैली के बीच लिंगराज मंदिर ले जाया गया। ट्राफी को एस्प्लेनेड मॉल, एसओए विश्वविद्यालय परिसर और केआईआईटी विश्वविद्यालय मैदान ले जाया जाएगा।

Exit mobile version