Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

FIH ने किया बड़ा ऐलान: 2025 Hockey Junior World Cup भारत में किया जाएगा आयोजित

June 12, 2024

FIH ने किया बड़ा ऐलान: 2025 Hockey Junior World Cup भारत में किया जाएगा आयोजित

लुसाने : अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (FIH) के कार्यकारी बोर्ड ने जूनियर हाकी विश्व कप को लेकर मंगलवार को एक बड़ी घोषणा की है। जिसमे उन्होनें बताया है कि, भारत अगले वर्ष जूनियर हाकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। इसी के साथ ही यह प्रतियोगिता दिसंबर में खेली जाएगी।

प्रतियोगिता में यह पहला अवसर होगा जबकि इसमें 24 टीम हिस्सा लेंगी। पिछला जूनियर विश्व कप 2023 में कुआलालंपुर में खेला गया था, जिसमें जर्मनी ने फाइनल में फ्रांस को 2-1 से हराकर खिताब जीता था। स्पेन तीसरे और भारत चौथे स्थान पर रहा था। भारत इससे पहले तीन बार 2013 (नई दिल्ली), 2016 (लखनऊ) और 2021 (भुवनेश्वर) में टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है।

भारत 2016 में चैंपियन भी बना था। FIH के अध्यक्ष तैयब इकराम ने कहा,’मुझे बहुत खुशी है किFIH हाकी जूनियर विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या बढ़ गई है और मैं अगले वर्ष इन 24 युवा टीमों को खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं। यह 24 टीमें हमारे खेल के भविष्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें