Site icon Dainik Savera Times

FIH प्रो लीग 2023-24: भारतीय महिला हॉकी टीम को ब्रिटेन से 3-2 से मिली हारी

लंदन: भारतीय महिला हॉकी टीम को रविवार को एफआईएच प्रो लीग 2023-24 में ब्रिटेन के खिलाफ खेले गये मुकाबले में 3-2 से हार का सामना करना पड़ा।

आज यहां लंदन टूर पर अपने आखिरी मैच में भारत ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन शुरुआती मिनटों में ही ब्रिटेन ने गोलकर बढ़त हासिल कर ली। मेजबान टीम की ओर से वॉटसन चार्लोट ने तीसरे मिनट में मैदानी गोल दागा। इसके बाद ब्रिटेन ने छठे मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं सकी। भारत की ओर से गोल करने का प्रयास लगातार जारी रहा और 14वें मिनट में लालरेमसियामी ने भारत के लिए पहला गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

Exit mobile version