Site icon Dainik Savera Times

FIH ने पाकिस्तान से ओलंपिक हॉकी क्वालीफायर वापस लिया, नए मेजबान की घोषणा जल्द

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने पाकिस्तान हॉकी महासंघ से संबंधित मुद्दों के कारण पाकिस्तान से पुरुष ओलंपिक क्वालीफायर वापस ले लिया है और जल्द ही तीन पेरिस 2024 ओलंपिक क्वालीफायर में से एक के लिए एक नए मेजबान की घोषणा करेगा।वैश्विक हॉकी नियामक संस्था ने एक बयान में कहा,‘एफआईएच पुष्टि कर सकता है कि उसने जनवरी 2024 में होने वाले पुरुष एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान से वापस लेने के अपने फैसले के बारे में पाकिस्तान हॉकी महासंघ को सूचित कर दिया है। यह मुख्य रूप से शासन की स्थिति में हालिया विकास के कारण है।’

एफआईएच ने कहा, ‘इस टूर्नामेंट के लिए नए मेजबान की घोषणा जल्द ही की जाएगी। अन्य क्वालीफायर जुलाई में घोषणा के अनुसार चीन और स्पेन में आयोजित किए जाएंगे।‘पाकिस्तान को अगले साल की शुरुआत में चीन और स्पेन के साथ पुरुष ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी करनी थी। 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ओलंपिक क्वालीफायर पाकिस्तान में पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय हॉकी आयोजन हो सकता था।तीन एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में से प्रत्येक में शीर्ष 3 टीमें पेरिस 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगी। वे मेजबान फ्रांस के साथ-साथ प्रत्येक कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप (अफ्रीकी हॉकी रोड टू पेरिस, पैन अमेरिकन गेम्स, एशियन गेम्स, यूरोहॉकी चैंपियनशिप और ओशिनिया कप के विजेताओं में शामिल होंगी। दुनिया में 15वें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान को एशियाई खेलों में जीत हासिल करनी होगी या अन्यत्र आयोजित क्वालीफाइंग मैचों में अपनी भागीदारी की पुष्टि का इंतजार करना होगा।

Exit mobile version