Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी खत्म

September 27, 2024

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी खत्म

कानपुर। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का खेल भारी बारिश के कारण शुक्रवार को यहां जल्दी समाप्त कर दिया गया। खेल रोके जाने तक बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिये थे। बांग्लादेश ने इस दौरान लंच के बाद के सत्र में नौ ओवर के खेल में 33 रन जोड़कर कप्तान नजमुल हसन शंटो (31) का विकेट गंवा दिया। मुशफिकुर रहीम (छह) और मोमिनुल हक (40) क्रीज पर मौजूद थे। बीती रात बारिश होने के कारण आउटफील्ड गीली हो गई थी जिससे दिन का खेल एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें