Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP T20 League का पहला संस्करण कानपुर में 30 अगस्त से होगा शुरू

August 18, 2023

UP T20 League का पहला संस्करण कानपुर में 30 अगस्त से होगा शुरू

 

कानपुर: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के तत्वावधान में ‘यूपीटी20’ क्रिकेट लीग का पहला संस्करण 30 अगस्त से 16 सितंबर के बीच कानपुर के ग्रीनपार्क मैदान पर खेला जाएगा। यूपीसीए के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि टूर्नामेंट में वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, मेरठ और नोएडा की टीमें शामिल होंगी। फ्रेंचाइजी की नीलामी बुधवार को लखनऊ के एक होटल में हुई।

जिसमें कानपुर की टीम को सबसे महंगी कीमत 7.2 करोड़ रुपये में वीसीओआरपी फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा, जबकि लखनऊ की टीम छह करोड़ रुपये में बिकी। वाराणसी को 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया। लीग के प्रारूप और नीलामी प्रक्रिया के बारे में हालांकि मीडिया को सार्वजनिक तौर पर सूचित नहीं किया गया जिससे लीग के आयोजक सवालों के घेरे में आ गये।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें