Site icon Dainik Savera Times

एशियाई खेल 2023 में ध्वजवाहक हरमनप्रीत सिंह और लवलिना ने किया भारत का नेतृत्व

होंगझोऊ: चीन के होंगझोऊ में एशियाई खेल 2023 का उद्घाटन समारोह शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ध्वजवाहक की भूमिका निभाई। एशियाई खेल में भारत के 655 एथलीट 39 खेलों में हिस्सा लेंगे।

इन खेलों का आयोजन पिछले साल 2022 में किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इन्हें 2023 के लिए स्थगित कर दिया गया। ऐसे में इस बार पांच साल बाद एशियाई खेलों का आयोजन हो रहा है। एशियाई खेलों में 45 देशों के एथलीट अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं।

Exit mobile version