Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैच के दौरान फुटबॉल खिलाड़ी Damar Hamlin को आया हार्ट अटैक

January 3, 2023

मैच के दौरान फुटबॉल खिलाड़ी Damar Hamlin को आया हार्ट अटैक

सिनसिनाटी: अमेरिका के फुटबॉल खिलाड़ी डमार हैमलिन को मैच के दौरान हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अमेरिकी नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में बफैलो बुल्स के 24 वर्षीय खिलाड़ी मंगलवार को सिनसिनाटी बेंगॉल्स के खिलाफ मैच के दौरान विपक्षी खिलाड़ी से टकराकर जमीन पर गिर गए। हैमलिन को 30 मिनट तक मैदान पर ही चिकित्सीय मदद प्रदान की गई, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

एनएफएल ने एक घंटे के बाद ही मैच को रद्द घोषित कर दिया। वहीं हैमलिन के प्रतिनिधि जॉर्डन रूनी ने ट्विटर कर बताया कि, “उसके दिल ने सामान्य रूप से काम करना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों ने उसके गले के नीचे एक श्वास नली डाला है। वे फिलहाल जांच कर रहे हैं। हम अग्रिम सूचना मिलते ही आप सभी तक पहुंचाते रहेंगे।” चोट के कारण एनएफएल खेलों को शायद ही कभी निलंबित किया जाता है। मैच में कमेंटेटरों ने बताया कि मैच का रद्द होना इस दुर्घटना की गंभीरता को दर्शाता है।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें