Site icon Dainik Savera Times

देश में पहली बार, पुणे ITF में चेयर अंपायर से लेकर लाइन अंपायर तक महिलायें होंगी अधिकारी

पुणे: रविवार से यहां शुरू होने वाली पहली छह दिवसीय एनईसीसी आईटीएफ 40के टेनिस चैम्पियनशिप में चेयर अंपायर से लेकर लाइन अंपायर तक सभी महिला सदस्य अधिकारियों की जिम्मेदारी संभालेंगी। भारत में टेनिस में पहली बार ऐसा होगा कि केवल महिला सदस्यों को ही किसी टूर्नामेंट में अधिकारी बनाया जायेगा। इस 20 सदस्यीय महिला दल की अगुआई एशिया की स्वर्ण ‘बैज’ रैफरी शीतल अय्यर करेंगी।

टूर्नामेंट में महिला चेयर अंपायर होंगी, अधिकारियों की प्रमुख भी महिलायें होंगी, लाइन अंपायर भी महिलायें होगी, खिलाड़ियों के डेस्क पर भी महिला अधिकारी होंगी और साथ ही छह दिन के दौरान फिजियो भी महिलायें ही होंगी। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के संयुक्त सचिव और एमएसएलटीए के सचिव सुंदर अय्यर ने कहा, ‘‘हम रोमांचित हैं। यह लंबे समय से हमारे दिमाग था। लेकिन अब संभव हुआ, पर हम खुश हैं कि हम इस पहल को ऐसे समय में शुरू कर सके जब भारत स्वतंत्रता के जश्न का 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। ’’

Exit mobile version