Site icon Dainik Savera Times

Kho-Kho World Cup में हिस्सा लेने वाली विदेशी टीमें 10 और 11 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचेगी

नई दिल्ली: खो खो विश्वकप में हिस्सा लेने वाली अधिकतर विदेशी टीमें 10 और 11 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जायेंगी। विश्वकप आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बुधवार को यहां बताया की हवाई अड्डे पर खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी और टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रायोजक जीएमआर के अधिकारी विदेशी खिलाडियों और टीम के सदस्यों का भारतीय परम्परा के अनुरूप स्वागत करेंगे।

उन्होंने कहा कि विदेशी खिलाड़यिों के लिए एक स्पेशल वेलकम डेस्क स्थापित किया जायेगा तथा उन्हें लाउन्ज फैसिलिटीज प्रदान की जाएंगी। होटल पहुंचने पर मेहमान खिलाड़यिों का विश्वकप ट्रॉफी के आकार के केक, भारतीय और विदेशी धुनों के साथ से स्वागत किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि खो-खो विश्वकप 13 से 19 जनवरी तक हो रहा है। भारत विश्वकप की मेजबानी कर रहा है, सभी मुकाबले नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले जायेंगे। इस विश्वकप में छह महाद्वीपों के 24 देश शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें: होर्मुज में ईरान का एक्शन: भारत आ रहे जहाज सहित दो पोत कब्जे में, बढ़ा तनाव

Exit mobile version