World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने फैन्स का दिल जीत लिया. दरअसल, मैच के दौरान नवीन उल हक और विराट कोहली (Virat Kohli and Naveen Ul Haq) एक दूसरे को गले से लगाते हुए दिखे, जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. बता दें कि कोहली ने नवीन को गले से लगाया तो उनके चेहरे पर हंसी थी, वहीं, जब दिल्ली स्टेडियम में दर्शक ने यह नजारा देखा तो रोमांच अपने चरम पर था. इस खास नजारे को देखकर फैन्स कोहली-कोहली चीयर करने लगे. दोनों के बीच के इस जेस्चर को फैन्स खूब पसंद भी कर रहे हैं. बता दें कि आईपीएल 2023 के दौरान कोहली और नवीन के बीच काफी कहासुनी हो गई थी. दरअसल, कोहली और नवीन की लड़ाई में गौतम गंभीर भी कूद गए थे जिसकी काफी आलोचना हुई थी।
Virat Kohli – Naveen Ul Haq hugging each other ????#CWC23 | #INDvAFG | pic.twitter.com/6E0sdr7ekh
— ♔ (@balltamperrerrr) October 11, 2023

