Site icon Dainik Savera Times

लाइव कमेंट्री के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान Ricky Ponting को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

पर्थ : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (47 वर्षीय) को शुक्रवार को पर्थ स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन के दौरान कमेंट्री करते समय दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जानकारी के अनुसार, पोंटिंग अस्वस्थ महसूस करने के बाद लंच के समय पर्थ स्टेडियम से निकले थे। ब्रॉडकास्टर चैनल 7 के एक प्रवक्ता ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को एक बयान में कहा, “रिकी पोंटिंग की तबियत ठीक नहीं हैं और आज के शेष कवरेज के लिए कमेंट्री प्रदान नहीं करेंगे।”

Exit mobile version