Site icon Dainik Savera Times

BCCI के पूर्व अध्यक्ष ने दिया बड़ा अपडेट; Rishabh Pant की होगी भारतीय टीम में वापसी

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2024 से 15 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी कर चुके हैं। वह आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान संभाल रहे हैं। आईपीएल के 17वें सीजन के तुरंत बाद जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। पंत इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के प्रबल दावेदार हैं। पंत इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम में चुने जाएंगे या नहीं इसे लेकर अब दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा अपडेट दिया है।

Exit mobile version