Site icon Dainik Savera Times

पूर्व कप्तान धौनी परिवार के साथ पहुंचे नैनीताल, कैंची धाम के किये दर्शन

नैनीताल: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी अपने परिवार के साथ मंगलवार को अपनी मातृभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं पहुंचे। वह बुधवार को प्रसिद्ध कैंची धाम में नीम करौली महाराज के दर्शन कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार धौनी आज शाम को कैंची धाम पहुंचे लेकिन बताया जा रहा है कि वह भीड़भाड़ के चलते नीम करौली महाराज के दर्शन नहीं कर पाये। वह नैनीताल लौट आये। माना जा रहा है कि बुधवार सुबह वह कैंची धाम दर्शन को जायेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी भी है।

Exit mobile version