Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपने 100वें टूर-स्तरीय खिताब के लिए मैड्रिड ओपन में खेलेंगे पूर्व चैंपियन जोकोविक

April 22, 2025

अपने 100वें टूर-स्तरीय खिताब के लिए मैड्रिड ओपन में खेलेंगे पूर्व चैंपियन जोकोविक

मैड्रिड: पूर्व चैंपियन नोवाक जोकोविक अपना 100वां टूर-स्तरीय खिताब हासिल करने की उम्मीद में 3 साल में पहली बार मैड्रिड ओपन टैनिस टूर्नामैंट में खेलेंगे। जोकोविक को टूर्नामैंट में चौथी वरीयता दी गई है। उन्हें ड्रॉ के उसी आधे भाग में रखा गया है जिसमें स्थानीय खिलाड़ी और पिछले 2 क्लेकोर्ट टूर्नामैंट के फाइनल में पहुंचने वाले कालरेस अल्कराज भी हैं। मैड्रिड में 3 बार के चैंपियन 37 वर्षीय जोकोविक ने 2022 में सैमीफाइनल में अल्कराज से हारने के बाद इस टूर्नामैंट में हिस्सा नहीं लिया था। जोकोविक ने अपना 99वां खिताब पिछले अगस्त में पैरिस ओलंपिक में जीता था। इसके बाद उन्हें चार टूर्नामैंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इनमें पिछले महीने मियामी ओपन का फाइनल भी शामिल है। जोकोविक अगर यहां चैंपियन बनते हैं तो वह टूर स्तर पर 100 खिताब जीतने वाले दुनिया के तीसरे पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक जिमी कॉनर्स (109) और रोजर फेडरर (103) ही यह कारनामा कर पाए हैं। जोकोविच ने 2011, 2016 और 2019 में यहां खिताब जीता था। उन्होंने 2016 के फाइनल में अपने कोच एंडी मरे को हराया था।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हलचल ला सकते है ये 5 फैक्टर्स, RBI मीटिंग और US-ईरान तनाव पर टिकी नजर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें