Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अध्यक्ष Jack Clarke का निधन

April 11, 2024

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अध्यक्ष Jack Clarke का निधन

एडिलेड: पूर्व क्रिकेटर एवं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के पूर्व अध्यक्ष जैक क्लार्क का निधन हो गया है। वह 70 वर्ष के थे। क्लार्क के परिवार में पत्नी और दो बेटियां है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के अनुसार क्लार्क का एडिलेड में निधन हुआ था। उन्होंने बताया कि क्लार्क ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड में 1999 से 2011 तक सेवा दी था और वह अपने कार्यकाल के अंतिम तीन वर्षों तक सीए के अध्यक्ष रहे थे।

उनके अध्यक्ष कार्यकाल 2008 से 2011 के दौरान बिग बैश लीग की शुरुआत की हुई थी और उन्होंने 2010-11 की घरेलू एशेज श्रृंखला में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की समीक्षा करते हुए सीए की उच्च प्रदर्शन शाखा को नया आकार दिया गया था। 21 साल तक दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक के रूप में भी काम किया और वर्ष 2012 में उन्हें एसएसीए का मानद आजीवन सदस्य बनाया गया था।

वर्तमान सीए अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने क्लार्क के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “जैक क्लार्क ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और एसएसीए के साथ अपनी प्रमुख भूमिकाओं में ऑस्ट्रेलियाई, दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान दिया था और पूरे खेल जगत में सभी लोग उन्हें बहुत पसंद करते थे।” उन्होंने कहा, “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से, मैं जैक की पत्नी सू, उनकी बेटियों जॉर्जी और लुसी, उनके परिजनों और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” एसएसीए अध्यक्ष विल रेनेर ने कहा, “जैक खेल के सच्चे पात्रों में से एक थे। उसकी हंसी और जीवन के प्रति उत्साह हमें बहुत याद आयेगा।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें