Site icon Dainik Savera Times

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज Graham Thorpe का 55 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

लंदन: इंग्लैंड पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थॉर्प का निधन हो गया है। वह 55 वर्ष के थे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने थॉर्प के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, “हम अत्यंत पीड़ा के साथ यह सूचित कर रहे हैं कि ग्राहम थॉर्प का निधन हो गया है। उनकी निधन से लगे सदमे को बयां करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाजो में से एक होने के अलावा वह क्रिकेट परिवार के प्यारे सदस्यों में से एक थे। उनकी प्रतिभा का हर कोई लोहा मानता था। अपने 13 वर्ष के करियर के दौरान उन्होंने अपने खेल से इंग्लैंड अपने साथियों और सरी के समर्थकों को खुश होने के कई अवसर दिए। इसके बाद कोच के तौर पर उन्होंने इंग्लैंड की सीनियर पुरुष टीम को अलग अलग प्रारूपों में सफल भी बनाया।” थॉर्प ने इंग्लैंड लिए 1993 से 2005 के बीच 100 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने टेस्ट करियर में 16 शतक के साथ 6744 रन बनाए। थॉर्प ने इंग्लैंड के लिए 82एकदिवसीय मैच भी खेले। उन्होंने सीनियर पुरुष टीम के बल्लेबाजी कोच की भूमिका भी अदा की थी। वर्ष 2022 में अफगानिस्तान के मुख्य कोच के पद के लिए नामित होने के बाद ही वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे।

Exit mobile version