Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने टीम को लेकर कही यह बड़ी बात, कहा…

October 22, 2023

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने टीम को लेकर कही यह बड़ी बात, कहा…

 

नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने जोस बटलर और उनकी टीम के फैसले की आलोचना की। वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप के लीग चरण के मैच में गत चैंपियन को दक्षिण अफ्रीका से 229 रन की रिकॉर्ड हार का सामना करना पड़ा। मुंबई में टॉस जीतकर कप्तान जोस बटलर ने फील्डिंग करने का फैसला किया। हालांकि, यह फैसला उल्टा पड़ गया और इंग्लैंड 400 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के तेज आक्रमण के सामने 22वें ओवर में 170 रन पर ढेर हो गया।

हुसैन को इस बात पर अफसोस है कि इंग्लैंड ने पिच की स्थिति को समझने के बजाय आंकड़ों पर भरोसा किया जिसके कारण शनिवार को उनकी हार हुई। हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा, ‘इंग्लैंड लगातार अपने फैसले गलत ले रहा है। हमने टॉस और टीम का संतुलन गलत समझ लिया। टीम में किए बदलावों ने इंग्लैंड को मुश्किलों में डाल दिया। मुझे टॉस का फैसला और आंकड़ों पर निर्रभता पसंद नहीं है।

पिछली बार जब इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों खेले थे, तो वे लक्ष्य का पीछा करते हुए पिछड़ गए थे, इसलिए उन्हें सावधान रहने की जरूरत है कि वे कौन से आंकड़े देख रहे हैं।‘ पूर्व कप्तान ने इंग्लिश क्रिकेटरों पर फिटनेस संबंधी चिंताओं के प्रतिकूल प्रभावों का भीउल्लेख किया, जिससे उनकी भूमिका में बटलर के सामने आने वाली मुश्किलें और बढ़ गई।

पूर्व कप्तान ने आगे कहा, ‘इंग्लैंड को मैदान के बाहर अपने फैसले सही लेने की जरूरत है। प्रदर्शन की गुणवत्ता काफी अच्छी नहीं थी, लेकिन मैदान के बाहर अपने फैसले सही से लेने की बहुत जरूरत है।‘ ‘मैंने सांख्यिकी के बारे में बहुत कुछ सुना है, और इयोन मोर्गन ने सांख्यिकी का उपयोग किया है, लेकिन वहां भी बहुत उत्साह था। आपको अपने निर्णय सही लेने की जÞरूरत है।

‘ इस हार के कारण इंग्लैंड तालिका में नौवें स्थान पर खिसक गया, जबकि दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर पहुंच गया। शीर्ष चार टीमें विश्व कप सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इंग्लैंड का अगला मुकाबला 26 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका से होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका 24 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बांग्लादेश से भिड़ेगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें