Site icon Dainik Savera Times

IPL के नए नियमों पर पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर Ian Bell का बयान आया सामने, बोले- यह एक उचित नियम है

बीसीसीआई ने 2025 में होने वाली मेगा नीलामी से पहले आईपीएल खिलाड़ी विनियम 2025-27 की घोषणा की है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट इयान बेल ने नए नियमों पर अपने विचार साझा करते हुए दावा किया कि यह निष्पक्ष है लेकिन संतुलन की आवश्यकता है। आईपीएल के नए नियम आने के बाद टूर्नामेंट को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है। टीम किस खिलाड़ी को रिटेन करेगी और किसे नहीं यह मामला काफी रोमांचक हो गया। हालांकि, इसमें सबसे बड़ा फेरबदल विदेशी खिलाड़ियों को लेकर हुए नियमों में बदलाव को लेकर है। इन नियमों पर पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर इयान बेल का बयान भी सामने आया है।

इयान बेल ने कहा, यह एक उचित नियम है। अगर आपको नीलामी में चुना जाता है और फिर आप नहीं आते हैं तो यह गलत है, क्योंकि टीमें एक रणनीति बनाती हैं, विशिष्ट खिलाड़ियों की भर्ती करती हैं और फिर अगर खिलाड़ी नहीं आता है तो इसे स्टेबल करना काफी परेशानी का सबब है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आईपीएल खेलने के लिए सबसे अच्छी जगह है, लेकिन सभी खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व भी करना चाहते हैं। लेकिन मैं नए नियमों से सहमत नहीं हूं।

नए आईपीएल प्लेयर रेगुलेशन के अनुसार, किसी भी विदेशी खिलाड़ी को बड़ी नीलामी के लिए रजिस्टर कराना होगा। यदि विदेशी खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है, तो वह अगले वर्ष की खिलाड़ी नीलामी के लिए अयोग्य हो जाएगा। साथ ही, कोई भी खिलाड़ी जो खिलाड़ी नीलामी में पंजीकरण कराता है और नीलामी में चुने जाने के बाद, सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध कर देता है, उसे 2 सीजन के लिए टूर्नामेंट और खिलाड़ी नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

बेल ने 2020 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अब वह कोचिंग की भूमिका में आ गए हैं। बेल को अगस्त 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ दौरे के लिए श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम का बैटिंग कोच नियुक्त किया गया था। श्रीलंका के साथ पद पर रहते हुए बेल ने इंग्लैंड की पुरुष अंडर-19 और इंग्लैंड लायंस टीमों, बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस के साथ भी काम किया है और बेल 2023 वनडे विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के सहायक कोच भी थे।

Exit mobile version