लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज को सीनियर पुरुष टीम का नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वहाब रियाज की नियुक्ति इंजमाम-उल-हक के स्थान पर की है। इंजमाम ने हाल ही में हितों के टकराव के आरोपों के बीच एकदिवसीय विश्वकप में खराब प्रदर्शन के बाद प्रबंधन में व्यापक बदलाव के मद्देनजर पद से इस्तीफा दे दिया था।
पूर्व तेज गेंदबाज Wahab Riaz पाकिस्तान की सीनियर पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता नियुक्त

