Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व भारतीय फुटबॉल कोच TK Chathunni का कैंसर की बीमारी के चलते हुआ निधन

June 12, 2024

पूर्व भारतीय फुटबॉल कोच TK Chathunni का कैंसर की बीमारी के चलते हुआ निधन

कोच्चि: केरल के जाने-माने पूर्व फुटबॉलर टी.के. चथुन्नी का बुधवार को 79 वर्ष की आयु में कैंसर से जूझते हुए एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी में केरल और गोवा के लिए डिफेंडर के तौर पर खेलने वाले चथुन्नी ने कोचिंग की दुनिया में भी खूब नाम कमया। वह भारतीय फुटबॉल के बेहतरीन कोचों में गिने जाते थे।

अपने कोचिंग कार्यकाल में, उन्होंने मोहन बागान, एफसी कोचीन और डेम्पो गोवा सहित देश के कई प्रमुख क्लबों के अलावा केरल टीम को भी कोचिंग दी। उनके कोचिंग करियर की मुख्य उपलब्धि आई.एम. विजयन और कई अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करना था। विजयन ने कहा, ‘मैं उनका आभारी हूं क्योंकि उन्होंने ही मुझे फुटबॉलर विजयन बनाया।‘

उनके निधन पर फुटबॉल समुदाय और राजनीतिक नेताओं ने व्यापक शोक व्यक्त किया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने याद किया कि चथुन्नी चार दशकों तक खिलाड़ी और कोच के रूप में सक्रिय रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें