Site icon Dainik Savera Times

पूर्व उपविजेता केइ निशिकोरी ने अमेरिकी ओपन से नाम वापिस लिया

न्यूयॉर्क: अमेरिकी ओपन 2014 के उपविजेता केइ निशिकोरी ने इस साल बायें घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है ।पुरूष एकल वर्ग में उनकी जगह क्वालीफायर में हारने वाले जेम्स डकवर्थ ने ली है । डकवर्थ का सामना मंगलवार को पहले दौर में फेलिप मेलिजेनी अल्वेस से होगा । जापान के 33 वर्ष के निशिकोरी का जनवरी 2022 में कूल्हे का आपरेशन हुआ था । उन्होंने जुलाई में टेनिस कोर्ट पर वापसी की लेकिन बायें घुटने में दिक्कत के कारण उसके बाद नहीं खेल सके ।

Exit mobile version