Site icon Dainik Savera Times

पूर्व WWE चैंपियन Bray Wyatt का 36 साल की उम्र में हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर, जानिए कैसे हुई मौत

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट स्टार ब्रे वायट का 36 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई है। डब्ल्यूडब्ल्यूई अधिकारी ट्रिपल एच लेवेस्क ने सोशल मीडिया पर ब्रे वायट के निधन की जानकारी दी। ट्रिपल एच ने ट्वीट कर सभी को यह जानकारी दी कि WWE हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा ने मुझे यह दुखद खबर बताई कि हमारे WWE परिवार के आजीवन सदस्य विंडहैम रोटुंडा का अचानक निधन हो गया है. हम इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं और मेरा सभी से यह निवेदन है कि हमें ऐसे में उनकी निजता का सम्मान करें।

जानकारी के अनुसार ब्रे व्याट, जिनका असली नाम विंडहैम रोटुंडा था, एक अज्ञात स्वास्थ्य समस्या से निपटने के दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूई में पिछले कई महीनों से निष्क्रिय थे। वह 2009 से डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ जुड़े हुए थे। हालांकि, 2021 और 2022 में वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ नहीं थे। एक साल के लिए उन्हें रिहा कर दिया गया था और यह फैसला सभी को हैरान करने वाला था। रोटुंडा पिछले साल सितंबर में बहुत धूमधाम और रहस्यमय कहानी के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई में लौटे, जिसमें विगनेट्स भी शामिल थे, जिससे टेलीविजन रेटिंग को बढ़ावा देने में मदद मिली।

 

 

 

Exit mobile version