Site icon Dainik Savera Times

ND vs AUS 4th Test: अश्विन-शमी ने लिए एक-एक विकेट, ऑस्ट्रेलिया लंच तक 75/2

ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को सुबह के सत्र में एक-एक विकेट लिया जबकि ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक 29 ओवर में दो विकेट खोकर 75 रन बना लिए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट में ट्रेविस हैड और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की।

लेकिन अश्विन और शमी ने एक-एक विकेट लेकर भारत की वापसी कराई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मजबूत ओपनिंग साझेदारी के बाद अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई जब ट्रेविस हैड (32) अश्विन की गेंद को मारने की कोशिश में मिड ऑन पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए।

शमी ने मार्नस लाबुशेन को बोल्ड किया। लाबुशेन तीन रन ही बना सके। लंच के समय ख्वाजा और स्टीव स्मिथ क्रमश: 27 और दो रन पर नाबाद थे।

Exit mobile version