
फॉक्सबोरो : काइलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी चूकने के बाद शानदार वापसी करते 20वां विश्व कप गोल दागा और मोरक्को पर 2-0 की जीत से फ्रांस को विश्व कप के सैमीफाइनल में पहुंचाने में मदद की। इस जीत के साथ फ्रांस लगातार 3 बार विश्वकप के सैमीफाइनल में पहुंचने वाला तीसरा देश बन गया है। फ्रांस की फुटबॉल टीम के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स की टीम ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दूसरे हॉफ की शुरुआत में ही 6 मिनट के भीतर 2 गोल करके मैच पर नियंत्रण हासिल कर लिया और अंतिम 4 में स्पेन या बैल्जियम में से किसी एक से भिड़ने का रास्ता साफ कर लिया।
पहले हॉफ में एम्बाप्पे की पेनल्टी को यासीन बोनू ने बचा लिया, लेकिन ब्रेक के तुरंत बाद उन्होंने फ्रांस के लिए एक शानदार गोल किया, जो टूर्नामैंट का उनका आठवां गोल था। पहले हॉफ में फ्रांस का दबदबा रहा और बाउनौ की बदौलत ही हाफ टाइम तक स्कोर बराबर रहा। मोरक्को के गोलकीपर ने 5 मिनट बाद ही डयोट उपामेकानो के हैडर को बचा लिया और ये दिखाने में कामयाब रहे कि पेनल्टी शूटआऊट में वह कितने खतरनाक प्रतिद्वंद्वी हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...