Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nations League Football Tournament में एमबापे के बिना भी जीता फ्रांस, जानें मैच का हाल

September 10, 2024

Nations League Football Tournament में एमबापे के बिना भी जीता फ्रांस, जानें मैच का हाल

जिनेवा: स्टार फॉरवर्ड किलियन एमबापे को विश्रम दिए जाने के बावजूद फ्रांस ने नेशंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बेल्जियम को 2-0 से हराया। एमबापे के पेरिस सेंट जर्मेन के दो पूर्व साथियों रैंडल कोलो मुआनी और ओस्मान डेम्बेले ने फ्रांस की तरफ से गोल किये। फ्रांस अपने पिछले मैच में शुक्रवार को इटली से 3-1 से हार गया था लेकिन बेल्जियम के खिलाफ जीत से उसने टूर्नामेंट में आगे बढऩे की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।

इटली ने सोमवार को इज़राइल को 2-1 से हराया और वह चार टीमों के ग्रुप में शीर्ष पर है। इस बीच अíलंग हॉलैंड के 80वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल की मदद से नॉव्रे ने ऑस्ट्रिया पर 2-1 से जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में स्लोवेनिया के स्टार बेंजामिन सेस्को ने कजाकिस्तान पर 3-0 की जीत में हैट्रिक बनाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें