Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गगनजीत भुल्लर सेंट एंड्रयूज बे चैम्पियनशिप में संयुक्त तीसरे स्थान पर

August 27, 2023

गगनजीत भुल्लर सेंट एंड्रयूज बे चैम्पियनशिप में संयुक्त तीसरे स्थान पर

सेंट एंड्रयूज: एशियाई टूर पर भारत के सबसे सफल गोल्फर गगनजीत भुल्लर सेंट एंड्रयूज बे चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में सात अंडर 65 के स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हें।भुल्लर एशियाई टूर पर 10 खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं। वह 15 अंडर के स्कोर पर चल रहे हैं। चिली के मिटो परेरा और दक्षिण अफ्रीका के जाको एहलर्स के साथ भुल्लर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

टुर्क पेटिट 17 अंडर से शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि मैट जोंस 16 अंडर से दूसरे स्थान पर हैं।भुल्लर ने फ्रंट नाइन होल में चार बर्डी लगायी।दो अन्य भारतीय गोल्फर शीर्ष 10 में चल रहे हैं जिसमें अजीतेश संधू 14 अंडर से संयुक्त छठे और अनिर्बान लाहिड़ी संयुक्त 10वें स्थान पर हैं।अन्य भारतीयों में एसएसपी चौरसिया संयुक्त 27वें, वीर अहलावत संयुक्त 36वें, विराज मदप्पा संयुक्त 43वें, राहिल गंगजीत संयुक्त 49वें और राशिद खान संयुक्त 65वें स्थान पर हैं। भुल्लर ने पिछला खिताब एक साल पहले इंडोनेशिया में जीता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें