Site icon Dainik Savera Times

फ्रेंच ओपन और विंबलडन में नहीं खेलेगी गर्बाइन मुगुरूजा

मैड्रिड : विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी गर्बाइन मुगुरूजा ने कहा कि वह टेनिस से लंबा विश्राम लेंगी और इस दौरान फ्रेंच ओपन और विंबलडन में नहीं खेल पाएगी। मुगुरूजा ने इस साल 30 जनवरी के बाद कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने इस वर्ष जो चार मैच खेले उन सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह इस सत्र में क्ले कोर्ट और ग्रास कोर्ट के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी।

मुगुरूजा ने कहा,‘‘ मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रही हूं और यह वास्तव में बहुत शानदार है इसलिए मैं इस अवधि को र्गिमयों तक बढ़ाने जा रही हूं।’’ स्पेन की इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 2016 में सेरेना विलियम्स को हराकर फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। उन्होंने 2017 में वीनस विलियम्स को पराजित करके विंबलडन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

Exit mobile version