Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले गैरी कर्स्टन बने पाकिस्तान वन डे और टी-20 के मुख्य कोच, टेस्ट में जेसन गिलेस्पी संभालेंगे जिम्मेदारी

April 29, 2024

भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले गैरी कर्स्टन बने पाकिस्तान वन डे और टी-20 के मुख्य कोच, टेस्ट में जेसन गिलेस्पी संभालेंगे जिम्मेदारी

लाहौर: आस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज जेसन गिलैस्पी को पाकिस्तान की टैस्ट टीम का मुख्य कोच, वहीं पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज गैरी कर्स्टन को सीमित ओवर टीमों का कोच बनाया गया है। पूर्व हरफनमौला अजहर महमूद सहायक कोच के रूप में अपनी सेवाओं को जारी रखेंगे, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए अस्थायी तौर पर नियुक्त किया गया था।

पूर्व कोच ग्रैंट ब्रैडबर्न इस साल जनवरी में अपने पद से हट गए थे और फिर शेन वॉटसन को मुख्य कोच बनाने के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि बाद में बात नहीं बनी और अब लाल और सफेद गेंद की टीमों के लिए अलग-अलग कोच बनाया गया है।

यह घोषणा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा, हम मैडीकल साइंस में उतने आगे नहीं हैं, इसलिए हमारे देश में फिटनैस के मुद्दे हैं। हम सर्वश्रेष्ठ विकल्पों को चुनना चाहते थे ताकि देश के लिए सर्वश्रेष्ठ परिणाम आ सके। हमने जिनको चुना है, उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें