Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लंकाई बल्लेबाज मैथ्यूज को टाइम आउट दिए जाने पर भड़के गौतम गंभीर

November 6, 2023

लंकाई बल्लेबाज मैथ्यूज को टाइम आउट दिए जाने पर भड़के गौतम गंभीर

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच विश्व कप के मुकाबले में एक बड़ा विवाद सामने आया। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार (छह नवंबर) को लंकाई बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट करार दिया गया। मैथ्यूज नियमों के तहत आउट थे, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन खेल भावना को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गए। कई दिग्गजों ने महसूस किया कि यह खेल की भावना के खिलाफ था और शाकिब को अपील वापस ले लेनी चाहिए थी। दरअसल, श्रीलंकाई पारी के 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा आउट हुए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए एंजेलो मैथ्यूज आए। मैथ्यूज जब पिच पर आए तो वह गलत हेलमेट लेकर आ गए थे। उन्होंने सब्सीट्यूट खिलाड़ी को दूसरा हेलमेट लाने को कहा। इस कारण अंपायर और बांग्लादेशी खिलाड़ियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वह तय समय तक स्ट्राइक नहीं ले पाए। शाकिब ने टाइम आउट की अपील कर दी। अंपायर ने मैथ्यूज को आउट कर दे दिया।

मैथ्यूज को आउट दिए जाने पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने शाकिब और बांग्लादेशी टीम की आलोचना की। गंभीर ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ”दिल्ली में आज जो हुआ वह शर्मनाक है।” भारत के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने लिखा, ”अगर मैं शाकिब होता तो एक कप्तान के तौर पर अपील नहीं करता। अगर मैं एंजेलो मैथ्यूज होता तो मैं हेलमेट के अलावा और भी बहुत कुछ तोड़ देता।”

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें