Site icon Dainik Savera Times

गौतम गंभीर पहुंचे कटरा, परिवार सहित श्री मां वैष्णो देवी के दरबार में हुए नत्मस्तक

कटरा : भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर शनिवार को अपने परिवार सहित विश्व प्रसिद्ध श्री मां वैष्णों देवी के दरबार पहुंंचे। जहां उन्होंने मां वैष्णो देवी के पवित्र भवन में पूजा-अर्चना कर देश और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गौतम गंभीर के कटरा पहुंचने की खबर मिलते ही क्रिकेट प्रेमियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार गौतम गंभीर सुबह कटरा पहुंचे, जहां स्थानीय प्रशासन और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी भवन के लिए यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान रास्ते में कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। गंभीर ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए सभी से प्रेमपूर्वक मुलाकात की। मां वैष्णो देवी भवन पहुंचकर गौतम गंभीर ने विधिवत पूजा-अर्चना की और देश में शांति, समृद्धि तथा भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता के लिए माता रानी का आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मां वैष्णो देवी के दरबार में आकर उन्हें हमेशा आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। हालांकि सुरक्षा के बावजूद श्रद्धालुओं में गौतम गंभीर को लेकर उत्साह साफ तौर पर दिखाई दिया। कटरा में मौजूद कई क्रिकेट प्रशंसकों ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Exit mobile version