Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हॉकी महिला जूनियर विश्वकप में जर्मनी ने भारत को हराया

December 1, 2023

हॉकी महिला जूनियर विश्वकप में जर्मनी ने भारत को हराया

सैंटियागो : एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्वकप में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में जर्मनी के हाथो भारत को 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। चिली के सैंटियागो में आज खेले गये मुकाबले में भारत की ओर से अन्नु ने 11वें मिनट में, रोपनी कुमारी ने 14वें मिनट में और मुमताज खान ने 24वें मिनट में गोल किये। वहीं जर्मनी की ओर से सोफिया श्वाबे ने 17वें मिनट में, लौरा प्लथ ने 21वें और 36वें मिनट में और कैरोलिन सेइडेल ने 38वें मिनट में गोल दागे।
भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में दबाव बनाते हुए जर्मनी की रक्षापंक्ति पर हमले जारी रखे। इन हमलों के बीच भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले और दूसरे पर अन्नु ने गोल करके टीम को बढत दिलाई। इसके तीन मिनट बाद रोपनी ने गोल करके पहले क्वार्टर में भारत की बढ़त 2-0 कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में जर्मनी के लिए सोफिया ने दूसरे ही मिनट में फील्ड गोल किया और लौरा ने दूसरा गोल दाग कर स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। मुमताज ने हालांकि 24वें मिनट में गोल करके हाफटाइम तक भारत को फिर 3-2 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में लौरा ने 36वें मिनट में गोल कर जर्मनी को फिर बराबरी पर ला दिया। कैरोलिन ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके जर्मनी को मैच में बढ़त दिला दी। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन दोनों टीमे गोल करने में विफल रही। शनिवार को भारत का मुकाबला बेल्जियम से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें