Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुभमन गिल ने युवराज से जो सीखा, उसकी झलक दिख रही है : Yograj Singh

October 14, 2025

शुभमन गिल ने युवराज से जो सीखा, उसकी झलक दिख रही है : Yograj Singh

चंडीगढ़: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने वैस्ट इंडीज के खिलाफ टैस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह टीम इंडिया के प्रदर्शन से खुश हैं। उनका मानना है कि गिल ने युवराज सिंह से जो सीखा, वो उनके व्यवहार से झलकता है। योगराज सिंह ने कहा, ‘वैस्ट इंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप से पहले शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इंगलैंड दौरे पर बराबरी की थी। भारत के युवा खिलाड़ी अपने खेल को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। यही वजह है कि गिल की कप्तानी में भारतीय टीम आगे बढ़ रही है।’

टैस्ट कप्तान शुभमन गिल ने युवराज सिंह से इस खेल के गुर सीखे हैं। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा, ‘शुभमन गिल की खासियत है कि वह अपने सभी खिलाड़ियों का ख्याल रखते हैं। वह उनके साथ खाना खाते हैं, कभी चाय पीते हैं, कभी उनका हालचाल पूछते हैं। उन्होंने युवराज सिंह से जो सीखा है, वही झलक उनमें नजर आ रही है। जो खिलाड़ी युवराज सिंह से क्रिकेट और जीने का अंदाज सीखेगा, वो दूसरों से अलग खिलाड़ी बनेगा।’

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड शानदार, जानिए कितने मैच में मिली है जीत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें