Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ind vs WI, 2nd Test: गिल के नाबाद शतक और जडेजा की गुगली की वजह से भारत ने वैस्ट इंडीज पर कसा शिकंजा

October 12, 2025

Ind vs WI, 2nd Test: गिल के नाबाद शतक और जडेजा की गुगली की वजह से भारत ने वैस्ट इंडीज पर कसा शिकंजा

नई दिल्ली: कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 129) के बेहतरीन शतक से भारत ने दूसरे टैस्ट के दूसरे दिन शनिवार को 5 विकेट पर 518 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी और लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटककर वैस्ट इंडीज का पहली पारी में स्कोर 4 विकेट पर 140 रन कर दिया। विंडीज अभी भारत के स्कोर से 378 रन पीछे है। भारत ने आज 5 विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित करने से पहले ठीक 200 रन और जोड़े – यशस्वी जायसवाल के 175 और शुभमन गिल के 129* रन की बदौलत टीम ने बड़ा स्कोर बनाया। जॉन कैंपबेल एक अजीबोगरीब तरीके से आऊट हुए, लेकिन तेज नारायण चंद्रपॉल और एलिक ऐथनेज ने धैर्य बनाए रखा और दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की।

शाई होप काफी सकारात्मक दिखे और टेविन इमलाक ने आत्मविश्वास से बल्लेबाजी की। भारत के पारी घोषित करने के बाद जब वेस्ट इंडीज ने खेलना शुरू किया तो उसे पहला झटका जल्द ही लगा। लेफ्ट आर्म स्पिनर जडेजा ने जॉन कैंपबेल को आऊट कर दिया। कैंपबेल ने 10 रन बनाए। तेज नारायण चंद्रपाल और ऐलेक ऐथनेज ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। जडेजा ने चंद्रपाल को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। चंद्रपाल ने 67 गेंदों में 34 रन बनाए। कुलदीप यादव ने कुछ देर बाद ऐलेक ऐथनेज को पवेलियन की राह दिखा दी। ऐथनेज ने 84 गेंदों पर 41 रन बनाए।

जडेजा ने विंडीज के कप्तान रोस्टन चेज को खाता खोलने का मौका दिए बिना अपनी ही गेंद पर खुद कैच कर लिया। शाई होप ने इसके बाद सावधानी के साथ खेलते हुए नाबाद 31 रन बनाकर पारी को संभाल लिया। उनके साथ दूसरे छोर पर टेविन इमलाक 14 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की तरफ से जडेजा ने 37 रन पर 3 विकेट और कुलदीप ने 45 रन पर 1 विकेट लिया। इससे पहले शुभमन गिल ने 196 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 129 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें : बिहार की राजनीति में हलचल तेजः नीतीश कुमार ने बुलाई JDU की अहम बैठक, निशांत को मिल सकती है…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें