Site icon Dainik Savera Times

इस सीज़न IPL 2026 में नहीं खेलेंगे ग्लेन मैक्सवैल और मोइन खान

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवैल और इंगलैंड के बल्लेबाज मोइन अली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की नीलामी में भाग नहीं लेंगे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैक्सवैल ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की कि वह आईपीएल 2026 की नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे। मैक्सवेल ने कहा, आईपीएल में कई अविस्मरणीय सीजन के बाद इस साल नीलामी में मैंने अपना नाम नहीं डालने का फैसला किया है। यह मेरे लिए एक बड़ा निर्णय है।

उन्होंने कहा, आईपीएल ने मुझे एक क्रिकेटर और इंसान के रूप में गढ़ने में मेरी मदद की है। मैं बेहद सौभाग्यशाली रहा हूं कि मुझे विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिला है। इसके साथ ही उन प्रशंसकों के सामने प्रदर्शन करने का मौका मिला है। भारत की चुनौती, यादें और ऊर्जा हमेशा मेरे साथ रहेंगी। इन वर्षों में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। उम्मीद है जल्द आपसे मुलाकात होगी।’ नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने मैक्सवैल को रिलीज कर दिया था।

ये भी पढ़ें: Market में एंट्री करेगा नया स्मार्टफोन, 10,001mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स

Exit mobile version