Site icon Dainik Savera Times

‘टीम का दबदबा…’, T20 विश्व कप से ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने पर भड़के ग्लेन मैकग्रा

Glenn McGrath furious over Australia

Glenn McGrath furious over Australia

खेल डेस्क: टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो चुका है। जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप स्टेज में मिली करारी हार की वजह से ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट के प्रथम चरण से ही बाहर होना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम के बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की आलोचना की है। पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऑरा खत्म हो गया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा खत्म हो गया

मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए ग्लेन मैकग्रा ने कहा, “हमने इस विश्व कप की शुरुआत में ही चिंता जताई थी। टूर्नामेंट के नतीजे हैरान करने वाले नहीं हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा खत्म हो गया है।” ग्लेन मैकग्रा ने विश्व कप स्क्वॉड में कैमरन ग्रीन को जगह देने के लिए चयनकर्ताओं की भी आलोचना की।

कैमरन ग्रीन के खिलाने पर भड़के मैकग्रा

उन्होंने कहा, “चयनकर्ताओं ने स्टीव स्मिथ पर प्राथमिकता देते हुए कैमरन ग्रीन को टीम में जगह दी थी, लेकिन अगर वह गेंदबाजी नहीं कर पा रहा है तो टीम में किस तरह उसकी जगह बनती है।” कैमरन ग्रीन को एक ऑलराउंडर के रूप में विश्व कप में चुना गया था, लेकिन वह बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे, तो गेंदबाजी से पूरी तरह दूर रहे। ग्रीन ने ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में 24 रन बनाए हैं। इसमें एक मैच में शून्य भी शामिल है। वहीं, तीन मैचों में सिर्फ 7 गेंदें ही फेंक सके हैं। इसके बाद से ही उनके चयन पर सवाल उठने लगे हैं।

जेसन गिलेस्पी ने भी सवाल उठाए

ग्लेन मैक्ग्रा के साथ कभी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी की रीढ़ रहे जेसन गिलेस्पी ने भी विश्व कप की टीम में कैमरन ग्रीन और कूपर कोनोली के चयन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “कूपर कोनोली और कैमरन ग्रीन पर जो भरोसा चयनकर्ताओं ने किया था, उस पर वे खड़े नहीं उतरे।”

Exit mobile version