Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Global Indian Overseas Kabaddi League ने की सभी 12 फ्रेंचाइजी के कप्तानों की घोषणा

January 30, 2025

Global Indian Overseas Kabaddi League ने की सभी 12 फ्रेंचाइजी के कप्तानों की घोषणा

गुरुग्राम : बहुप्रतीक्षित ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) ने गुरुवार को पुरुषों और महिला फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानों की घोषणा कर दी है। कबड्डी को वैश्विक स्तर पर एक पहचान दिलाने वाली इस लीग में मिस्र, केन्या, अर्जेंटीना, ताइवान और पोलैंड जैसे कई देशों की भागीदारी देखी जा सकेगी।जीआई-पीकेएल के उद्घाटन सत्र में छह महिला और छह पुरुष टीमों को शामिल किया गया है। सभी टीमें भारत की संस्कृति और भाषाई समृद्धि का प्रतिनिधित्व करती हैं। टीमों को उनकी क्षेत्रीय पहचान के हिसाब से नामित किया गया है।

पुरुष टीमें :मराठी वल्चर्स, भोजपुरी लेपर्ड, तेलुगु पैंथर्स, तमिल लायंस, पंजाबी टाइगर्स, हरियाणवी शार्क

महिला टीमें: मराठी फाल्कन्स, भोजपुरी लेपर्ड, तेलुगु चीतास, तमिल लायंस, पंजाबी टाइग्रेस, हरियाणवी ईगल्स

जहां शिव प्रसाद को भोजपुरी लेपर्ड की कमान सौंपी गई है, तो वहीं विकास दहिया हरियाणवी शार्क का नेतृत्व करेंगे। मराठी वल्चर और पंजाबी टाइगर्स ने क्रमश: कपिल नरवाल और साविन नरवाल को कप्तान नामित किया है। सुनील नरवाल तमिल लायंस और संदीप कंदोला तेलुगु पैंथर्स का नेतृत्व करेंगे।

वहीं महिला टीमों की बात की जाए तो पुष्पा राणा हरियाणवी ईगल्स तो मीना कादियान भोजपुरी लेपर्ड का नेतृत्व करेंगी। मराठी फाल्कन्स और पंजाबी टाइग्रेस ने क्रमश: तनु शर्मा और मीरा को कैप्टन के रूप में चयनित किया है। वहीं जूली भाटी तेलुगु चीता का प्रतिनिधित्व करेंगी, तो सुमन तमिल लायंस की बागडोर संभालती नजर आएंगी। चुने गए सभी कप्तान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही स्तरों पर पहले भी अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं।

कप्तानों के चयन पर होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कांथी डी सुरेश ने कहा, ‘जैसा समान भाव हम महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ियों के लिए रखते हैं, उसी तरह सभी टीमों के कप्तानों की घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद से यह खिलाड़ी न केवल अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं, बल्कि उन्हें प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हमारा मानना है कि उनका नेतृत्व और समर्पण एक प्रतिस्पर्धी सीजन को जन्म देगा।‘

प्रत्येक फ्रेंचाइजी मालिक के पास एक पुरुष और एक महिला टीम की बागडोर होगी, जो कि कबड्डी इतिहास में अपनी तरह की पहली व्यवस्था है। लीग की घोषणा के बाद से ही खिलाड़ियों ने कठोर प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। साविन नरवाल, संदीप कंदोला, अजय कुमार, और कपिल नरवाल उन खिलाड़ियों में से हैं, जो अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसके अलावा एम अनीता, इंद्र रोहिणी, अरुल संथिया और सेल्वारेबिक जैसे राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता ने भी अपने -अपने राज्यों में प्रशिक्षण सत्र शुरू कर दिए हैं।

पुरुष टीमें और कप्तान:

मराठी वल्चर्स – कपिल नरवाल

भोजपुरी लेपर्ड- शिव प्रसाद

तेलुगु पैंथर्स – संदीप कंदोला

तमिल लायंस – सुनील नरवाल

पंजाबी टाइगर्स – सविन नरवाल

हरियाणवी शार्क -विकास दहिया

महिला टीमें और कप्तान:

मराठी फाल्कन्स – तनु शर्मा

भोजपुरी लेपर्ड- मीना कादियान

तेलुगु चीता – जूली भती

तमिल लायंस – सुमन

पंजाबी टाइग्रेस – मीरा

हरियाणवी ईगल्स – पुष्पा राणा

ये भी पढ़ें: ‘तिलक हटाने से इनकार किया तो नौकरी से निकाला’, युवक का लेंसकार्ट पर आरोप 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें