Site icon Dainik Savera Times

महिला क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, ICC ने किया बड़ा ऐलान

महिला वनडे विश्व कप 2029 के लिए ICC ने टीमों की संख्या बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। भारत और श्रीलंका में आयोजित 2025 महिला वनडे विश्व कप में 8 टीमें शामिल थीं। अगले महिला वनडे विश्व कप 2029 में अब अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना है।

यह किसी भी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्शकों की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है। ऑन-स्क्रीन दर्शकों की संख्या भी दुनिया भर में करीब 50 करोड़ रही, जो नया रिकॉर्ड है।” टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला शुक्रवार को दुबई में हुई बोर्ड की बैठक में लिया गया।

आईसीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “आईसीसी बोर्ड, महिला विश्व कप 2025 की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए अगले टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 करने पर सहमत है। हाल में संपन्न विश्व कप में लगभग 300000 दर्शकों ने स्टेडियम में जाकर मैच देखे।

फैसले का उद्देश्य महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाना है। 2 नई टीमों के आने से निश्चित रूप से प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ेगा। साथ ही दर्शकों की संख्या भी बढ़ेगी। टीमों की संख्या बढ़ने से आयरलैंड जैसी टीम को विश्व कप खेलने का मौका मिल सकता है जिसने पिछले कुछ समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

महिला विश्व कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने शिरकत की। मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले गए। भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची थीं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को और दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

2 नवंबर को खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला विश्व कप जीता। भारतीय महिला टीम आईसीसी वनडे विश्व कप जीतने वाली एशिया की पहली टीम है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पूर्व में विजेता रहे हैं।

Exit mobile version