Site icon Dainik Savera Times

भारत की sub-junior हॉकी टीमों की नीदरलैंड में अच्छी शुरुआत

 

नई दिल्ली: भारत की पुरुष और महिला सब जूनियर (अंडर-17) हॉकी टीमों ने नीदरलैंड में सीनियर ईडीई टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करके अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे की सकारात्मक शुरुआत की। महिला टीम ने सीनियर ईडीई टीम को 3-2 से हराया, जबकि पुरुष टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को 8-0 से करारी शिकस्त दी।

महिलाओं के मैच में भारतीय टीम शुरू में पिछड़ गई थी लेकिन रवीना, करुणा मिंज और भाव्या के गोल से उसने शानदार वापसी की। पुरुषों के मैच में भारतीय टीम ने शुरू से दबदबा बनाए रखा। भारत की तरफ से आशु मौर्य ने पहला गोल किया। उसके बाद अजीत यादव ने हैट्रिक बनाई जबकि रोहित इरेंगबाम सिंह ने दो गोल तथा सृजन यादव और राहुल राजभर ने एक एक गोल किया।

Exit mobile version