Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Unnati Hooda और Ayush Shetty की अगुवाई में बैडमिंटन विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में भारतीयों का शानदार प्रदर्शन

October 3, 2023

Unnati Hooda और Ayush Shetty की अगुवाई में बैडमिंटन विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में भारतीयों का शानदार प्रदर्शन

नई दिल्लीः उन्नति हुड्डा और आयुष शेट्टी की अगुवाई में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अमेरिका के स्पोकेन में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शानदार शुरुआत की। ओडिशा ओपन (2022) चैंपियन उन्नति ने लड़कियों के एकल मैच के शुरुआती दौर में ताहिती की हेइराउटिया क्यूरेट पर 21-7, 21-11 की प्रभावशाली जीत दर्ज की हैं। आयुष ने भी लड़कों के एकल के पहले दौर में इटली के सिमोन पिकिनिन के खिलाफ 21-6, 21-13 से शानदार जीत हासिल की हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

तुषार सुवीर, देविका सिहाग और लोकेश शेट्टी कालागोटला अन्य तीन भारतीय थे जिन्होंने जीत के साथ अंतिम 64 के एकल दौर में भी प्रवेश किया। युगल मुकाबलों में सात्विक और वैष्णवी की मिश्रित जोड़ी ने आर्मेनिया के अटरेम हाकोबयान और अनी सहक्यान को एकतरफा मुकाबले में 21-4 21-7 जबकि समरवीर और राधिका ने कड़े मुकाबले में चीन के चेन योंग रुई और जियांग पेई शी की जोड़ी पर 21-16, 17-21, 21-14 से जीत दर्ज की हैं। लड़कों के युगल वर्ग में भी दिव्यम अरोड़ा और मयंक राणा की जोड़ी ने भी अपना अभियान जीत से शुरू किया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Karnataka में कार और ट्रक की हुई टक्कर, मां और बच्चा जले जिंदा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें