खेल डेस्क: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियन के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी बीच गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और मुंबई इंडियन को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। दोनों टीमों के बीच आज रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
इस सीजन में मुंबई इंडियन का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। 5 मुकाबलों में मुंबई ने एक में जीत और 4 में हार का सामना किया है। वहीं, गुजरात की बात करें तो उसने 3 में जीत और दो में हार का सामना करा है। प्वाइंट टेबल की बात करें तो, मुंबई सबसे नीचले पायदान पर है और गुजरात छठे नंबर पर है।

हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे, चेज़ करना अच्छा लगता- शुभमन गिल
शुभमन गिल ने कहा, ”हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। विकेट ठीक-ठाक लग रहा है। हमेशा एक टारगेट होना और उसे चेज़ करना अच्छा लगता है। राशिद बीच के ओवर्स में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंबई के खिलाफ खेलना हमेशा एक अच्छी चुनौती होती है। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।”
हमें अच्छा क्रिकेट खेलने की ज़रूरत- हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या ने कहा, ”हम भी पहले फील्डिंग ही करते। हमें फिर से एकजुट होना था और इस बारे में बात करनी थी कि MI किस चीज़ के लिए जाना जाता है। इस बार हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हम अच्छा क्रिकेट खेलें। बस एक-दूसरे का साथ देना है। मैदान पर जाकर अच्छा क्रिकेट खेलना है। कुल मिलाकर हमें अच्छा क्रिकेट खेलने की ज़रूरत है। एक ग्रुप के तौर पर हमें बेहतर बनना होगा।”
हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल मैच- 8
गुजरात- 5 जीत
मुंबई- 3 जीत
पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। इस पिच पर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पंसद करेगी। यहां पर आईपीएल 2026 के दो मुकाबले में गुजरात टाइटंस को एक जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।
दोनों टीमें:
मुंबई इंडियंस : दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र।
गुजरात टाइटन्स : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।